छत्तीसगढ़

हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Feb 2026 12:05 AM IST
हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने वाले पांच आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से धारदार हथियार बरामद किए। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे
हाउसिंग बोर्ड
32 एकड़ इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार में सवार तीन-चार युवक राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमका रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। मुखबिर की सूचना पर जामुल थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोक लिया।

तलाशी के दौरान कार से एक धारदार बटनदार हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने कार सवार चार युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक नायकर (25 वर्ष), समशेर आलम अंसारी (30 वर्ष), शेख सानू (28 वर्ष) और पीयूष कुमार गुप्ता (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में दहशत फैलाने और गुंडागर्दी करने के उद्देश्य से धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे। समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति एस-प्रेसो कार को भी विधिवत जब्त कर लिया है।

इसी दिन मोहन नगर थाना क्षेत्र में भी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने की एक और घटना सामने आई। धमधा रोड स्थित सब्जी मंडी के पास एक युवक द्वारा धारदार हथियार दिखाकर लोगों को भयभीत किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार हथियार बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान कुनाल नामदेव (22 वर्ष), निवासी आशा नगर, वार्ड क्रमांक 18, दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 129/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
Tagsदुर्ग पुलिसजामुल थानामोहन नगर थानाआर्म्स एक्टधारा 25धारा 27धारदार हथियारबटनदार चाकूस्टील हथियारगिरफ्तारीदहशत फैलानागुंडागर्दीसार्वजनिक स्थानआम्रपाली वनांचल सिटीहाउसिंग बोर्ड 32 एकड़धमधा रोडसब्जी मंडीमारुति एस-प्रेसोकार जब्तदीपक नायकरसमशेर आलम अंसारीशेख सानूपीयूष कुमार गुप्ताकुनाल नामदेवन्यायिक रिमांडअपराध क्रमांक 98/2026अपराध क्रमांक 129/2026छत्तीसगढ़ समाचारकानून व्यवस्थापुलिस कार्रवाईDurg PoliceJamul Police StationMohan Nagar Police StationArms ActSection 25Section 27sharp-edged weaponbutton knifesteel weaponarrestspreading terrorhooliganismpublic placeAmrapali Vananchal CityHousing Board 32 AcresDhamdha RoadSabzi MandiMaruti S-Pressocar seizedDeepak NaykarSamsher Alam AnsariSheikh SanuPiyush Kumar GuptaKunal Namdevjudicial remandcrime number 98/2026crime number 129/2026Chhattisgarh Newslaw and orderpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story