छत्तीसगढ़

घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
15 May 2026 5:58 PM IST
घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

धमतरी। पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत गणेश चौक में घर में घुसकर मारपीट एवं उत्पात मचाने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रार्थी सागर कसार निवासी गणेश चौक धमतरी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे कुछ युवक लाठी-डंडा एवं रॉड लेकर उसके घर पहुंचे तथा सुमित कसार एवं दिलीप सोनकर के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली-गलौच एवं मारपीट करने लगे।

आरोपियों द्वारा घर के अंदर घुसकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया।

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी विजय सोनकर उर्फ मोनू, उम्र 28 वर्ष एवं योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर, उम्र 27 वर्ष दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी सिटी कोतवाली धमतरी में मारपीट एवं धमकी से संबंधित आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

प्रकरण में निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

विजय सोनकर उर्फ मोनू पिता संतोष सोनकर उम्र 28 साल साकिन सदर दक्षिण वार्ड धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ०ग०)

अमन सोनकर पिता कमलेश उम्र 22 साल साकिन रामबाग धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ०ग०)

विकास निर्मलकर पिता हेमलाल निर्मलकर उम्र 21 साल साकिन विध्यवासिनी वार्ड कारगिल चौक धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ०ग०)

योगी सोनकर उर्फ छोटू सोनकर पिता स्व० राम सोनकर उम्र 27 साल साकिन साकिन विध्यवासिनी वार्ड धमतरी थाना सिटी कोवताली जिला धमतरी (छ०ग०)

सोम त्रिपाठी पिता आलोक त्रिपाठी उम्र 19 साल साकिन मराठापारा नाथुराम स्कुल के पास धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी (छ०ग०)

Next Story