छत्तीसगढ़

जाल में फंसने से मछुआरे की मौत

Nilmani Pal
6 Oct 2024 10:25 AM GMT
जाल में फंसने से मछुआरे की मौत
x
छग

रायगढ़ raigarh news। धरमजयगढ थाना क्षेत्र अंर्तगत एक मछुआरा का मछली पकड़ते दौरान अपने ही जाल में फंस जाने से पानी में डूबकर मौत हो गई। जिसके बाद उसकी खोजबीन की गई। दो दिन बाद पानी में उसका शव देखा गया। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जूट गई है। Dharamjaygarh Police Station

नराईटिकरा जेलपारा का रहने वाला संजय यादव पिता प्राण यादव 47 साल मछली पकड़कर अपना व अपने परिवार को भरण पोषण करता था। 4 अक्टूबर की दोपहर को दो अन्य मछुआरों के साथ वह आमदरहा चेक डेम में मछली मारने गया था।

डेम में उतरकर वह जाल को हाथ और कमर में बांध रखा था और जब जाल फेंका तो वह खुद उसी जाल में फंस गया। इसके बाद तेज बहाव के कारण वह पानी में डूब गया। साथ गए मछुआरे उसे खोजने की कोशिश किए, लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Next Story