छत्तीसगढ़

मछली जानलेवा साबित हुआ! किशोर के साथ तालाब में हुई अजीबोगरीब घटना

Nil dhankar
29 March 2024 4:22 PM IST
मछली जानलेवा साबित हुआ! किशोर के साथ तालाब में हुई अजीबोगरीब घटना
x
छग

जांजगीर। जिले के अकलतरा क्षेत्र के करूमहु गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल गांव में रहने वाले 14 साल के बच्चे के मुंह में मछली घुस गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुंवर सिंह गोंड़ का 14 वर्षीय बेटा गुरुवार सुबह गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान नाबालिग के मुंह में मछली घुस गई, जिसके बाद उसे 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर ने मुंह में फंसी मछली को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। ​फिलहाल बिलासपुर में नाबालिग का उपचार जारी है।


Next Story