छत्तीसगढ़
पहला रुझान कुछ देर में, खैरागढ उपचुनाव के लिए मतगणना जारी
Nil dhankar
16 April 2022 9:07 AM IST

x
राजनांदगांव। खैरागढ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है. बैलेट मतपत्रों के साथ शुरू हुई मतगणना 21 राउंड तक चलेगी. जनता का विश्वास हासिल करने के लिए कांग्रेस, भाजपा, जेसीसीसी के साथ 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला दोपहर तीन बजे तक हो जाने की संभावना है.
खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बात पता चल जाएगा।
Next Story





