छत्तीसगढ़

पहले चाकू मारा फिर महिला के साथ किया रेप करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Jun 2022 4:42 PM IST
पहले चाकू मारा फिर महिला के साथ किया रेप करने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
x

demo pic 

छग

जशपुर/पत्थलगांव। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। जिसके बाद भी ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। लगातार दरिंदे युवती व नाबालिग को हवस का शिकार बना रहे है। ऐसा ही मामला जशपुर के पत्थलगांव से सामने आया है। दरअसल, यहां एक महिला को अकेली आरोपी ने चाकू से हमला के बाद उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर पर अकेली थी, इसी दौरान आरोपी ने महिला से पहले चाकू से हमला किया ​जिसके बाद ​दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के चीख पुकार सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे, जब तक आरोपी फरार हो चुका था। जिसके बाद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी श्रवण पैकरा को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story