छत्तीसगढ़
सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू
jantaserishta.com
23 Aug 2023 12:24 AM IST

x
छग
रायपुर: शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में शुरू की जा रही है. इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के मुताबिक सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है.
उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बीएड उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से अलग रखा गया है. इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता डीएड/डीएलएड अंकित की है, वे काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे. विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं.
Tagsरायपुरशिक्षक भर्ती परीक्षाशिक्षक भर्तीऑनलाइन काउंसिलिंगRaipurteacher recruitment examteacher recruitmentonline counseling
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





