छत्तीसगढ़
कलेक्टर की अध्यक्षता में माय भारत जिला समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित
Shantanu Roy
8 July 2026 10:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस कॉन्फ्रेंस हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में माय भारत जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी, जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष (एचओडी) तथा प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के अधिकतम युवाओं को माय भारत (MY Bharat) से जोड़कर उन्हें माय भारत यूथ वॉलंटियर्स के रूप में पंजीकृत करना तथा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विशेष फोकस युवाओं पर है और माय भारत युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यूथ पार्लियामेंट जैसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, जिससे उनका स्टेज फियर दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कराने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि सभी शैक्षणिक संस्थानों का सामूहिक दायित्व है। इसे जनभागीदारी के अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
माय भारत के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी ने बताया कि माय भारत विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को जोड़ने, उनकी क्षमताओं का विकास करने तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाने का राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा (कुछ श्रेणियों में इससे अधिक आयु के पात्र अभ्यर्थी भी) पंजीयन करा सकते हैं। इच्छुक युवा mybharat.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 14472 एवं 1800-212-2729 पर संपर्क किया जा सकता है।
बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक विकास, स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल संवर्धन तथा विभिन्न जनहितकारी अभियानों में सक्रिय रूप से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, परिसर स्तर पर अधिकाधिक छात्र-छात्राओं का पंजीयन कराने तथा माय भारत के विभिन्न कार्यक्रमों एवं जिला स्तरीय विकासात्मक गतिविधियों में युवाओं की प्रभावी सहभागिता बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों में अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत से जोड़ने तथा उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शरतचंद्र शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग अरविंद गेडाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





