छत्तीसगढ़

पहले बढ़ाया दोस्ती का हाथ फिर दुष्कर्म किया, अब पहुंचा सलाखों पर

Nilmani Pal
25 July 2022 12:10 PM GMT
पहले बढ़ाया दोस्ती का हाथ फिर दुष्कर्म किया, अब पहुंचा सलाखों पर
x

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक नाबालिग को स्कूल आते-जाते समय शादी करने के लिए कहता। इसके बाद उससे दोस्ती कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि गढ़वट में रहने वाला किशन यादव(21) पांच साल पहले से किशोरी को परेशान करता था। वह नाबालिग को शादी करने की बात कहकर स्कूल आने-जाने के दौरान छेड़खानी करता। बाद में उसने किसी तरह किशोरी से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे शादी करने का झांसा देकर अपने घर ले गया। अपने घर में उसने नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवक नाबालिग को भगाकर अपने साथ ले गया। उसने नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इधर नाबालिग के गायब होने पर स्वजन ने मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर नाबालिग की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को युवक ने बंधक बनाकर अपने घर में रखा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग को युवक के चंगुल से छुड़ा लिया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story