छत्तीसगढ़
राजधानी में 'स्मार्ट लॉकडाउन' का आज पहला दिन, ठेले में किराना सामान, फलों सब्जी की घर पहुंच सुविधा
jantaserishta.com
19 April 2021 11:32 AM IST

x
जसेरि रिपोर्टर
रायपुर। राजधानी में आज सुबह 6 बजे से दूसरा लॉकडाउन शुरू हो गया। इस बार आम लोगों को थोड़ी राहत दी गई है। 19 अप्रैल यानी सोमवार को सुबह 6 बजे से वार्डों में ठेलों में फल-सब्जी, अंडा और किराना मिल सकेगा। लोग अपने मोहल्लों में रहकर ही यह सामान खरीद पाएंगे, क्योंकि ठेले वालों को ही वहां जाने की अनुमति दी गई है। यही नहीं, आज से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर की आधी राशन दुकानें खोली जा रही हैं। हर दुकान में एक दिन में 50 से 75 लोगों को राशन मिलेगा। दुकानें सख्त नियमों के साथ खुलेंगी। बची हुई राशन दुकानें 23 अप्रैल से खोली जाएंगी। रायपुर का दूसरा लॉकडाउन 26 अप्रैल सोमवार को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा और उसी दिन खुलने यानी अनलॉक की संभावना है। पहले लॉकडाउन की तरह इसमें भी सभी तरह के कारोबार बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप खुलेंगे, लेकिन उनमें केवल आपातकालीन सुविधाओं में लगे लोगों और गाडिय़ों को ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा।
आम लोगों को पेट्रोल देना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह बैंक भी खुलेंगे, लेकिन केवल विभागीय काम होंगे। आम लोगों का प्रवेश वहां प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना जांच करवाने और टीका लगवाने वाले लोग अस्पतालों में जा सकेंगे। दूध और पशुओं का चारा पहले की तरह ही सुबह और शामिल मिलता रहेगा। कलेक्टर-एसएसपी ने साफ कर दिया है कि बिना वजह सड़क पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ गाड़ी जब्त करने के साथ ही उन प एफआईआर भी की जाएगी।
राशन दुकानों मे बिना मास्क खाद्यान्न नहीं : रायपुर जिले में 19 अप्रैल से 113, 23 से 113, 27 से 187 और 28 अप्रैल से 169 राशन दुकानें खोली जाएंगी। दुकान खोलने का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तय किया गया है। राशन दुकान संचालकों को अपनी दुकानों में मास्क, सेनिटाइजर, ठेलों में किराना बेचने के फरमान से आक्रोश : ठेलों में राशन बिक्री का व्यापारी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। चैंबर के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल समेत कई कारोबारी नेताओं ने कहा कि किराना में कई तरह के सामान होते हैं, इसे ठेले में नहीं रखा जा सकता। इसलिए सीधे-सीधे किराना दुकानों को तय समय के लिए खोलने की छूट देनी थी। यही नहीं, अभी डूमरतराई थोक बाजार, रामसागरपारा और गुढिय़ारी बाजार बंद हैं, ऐसे में ठेले वालों के पास बेचने के लिए किराना कहां से आएगा? इस तरह की व्यवस्था कहीं भी लागू नहीं है। बाजारों के किराना दुकानें नहीं खोल सकते तो मोहल्ले की दुकानें खोलने की अनुमति दें।
लालपुर सब्जी मंडी सील : आज सुबह 6 बजे से 2 बजे तक ठेलों में सब्जी, फल और किराना सामानों को बेचने की अनुमति मिली है। जिसे थोक विक्रेता अपनी दुकानों में लगाने के लिए ठेले वालों से खरीदी करने लालपुर मंडी पहुंचे। जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है। फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इधर लालपुर के फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे।
< 6 से 2 बजे तक ठेलों में फल-सब्जी व किराना बेचने की अनुमति।
< आज से खुली राशन दुकानें, सुबह 8 से 2 बजे तक खाद्यान्न का आबंटन।
आखिरकार हो ही गया लॉकडाउन का दूसरा दौर शुरू
लॉक डाउन की अवधि 26 अप्रैल की सुबह 6.00 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। लॉकडाउन की अवधि में जिस तरह के हालात बने हुए हैं, यदि उस पर नियंत्रण नहीं होता है तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने में प्रशासन को सोचना भी नहीं पड़ेगा। लेकिन जिस तरह के हालात बने हुए हैं, यदि उस पर नियंत्रण नहीं होता है तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने में प्रशासन को सोचना भी नहीं पड़ेगा। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन का दूसरा दौर शुरू हो गया है। पूर्व आदेश के मुताबिक सोमवार लॉकडाउन को समाप्त होना था, लेकिन हालात पर नियंत्रण नहीं होने की वजह से लॉकडाउन को 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन को समाधान मान लेना किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह महज प्रशासनिक मजबूरी है जिससे लोग अपने घरों में कैद रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते रहे। आपस में मेल मिलाप नहीं होने से संक्रमण की चेन टूट सकती है बस इसी विश्वास को लेकर लॉकडाउन जैसा कड़ा निर्णय शासन प्रशासन को लेना पड़ता है। राजधानी से लेकर प्रदेश और देश भर में प्रतिदिन हजारों लोग मौत की आगोश में समाते चले जा रहे हैं। विडंबना यह है कि मौत के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए अपने लोगों का भी साथ नहीं मिल पा रहा है। जिंदगी बहुत कीमती है इस बात को ध्यान में हर किसी को रखना है और अपनी आदतों में भी इस बात को लाना होगा की जिंदगी को बचाने के लिए फिलहाल हर किसी से दूरी बेहद जरूरी है। यह बात सही है कि छत्तीसगढ़ या भारत में मास्क लगाना आमतौर पर दिनचर्या का हिस्सा नहीं हुआ करता था। लेकिन बीते 14 महीनों के दौरान यही मास्क हर इंसान के लिए बेहद जरूरी हो चुका है। आज यदि जिंदगी को सुरक्षित रखना है तो सबसे बड़ा सहारा मास्क ही है। देश के साथ पूरे विश्व में कोरोना का कोहराम बीते डेढ़ साल से लगातार जारी है इस दौरान लाखों लोग इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं तो आज भी करोड़ों की संख्या में लोग अस्पतालों घरों या फिर दूसरी तरह की आइसोलेशन सेंटरों में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं। यह तकलीफ आगे और ना बना रहे इसलिए सुझाए गए दिशा निर्देशों का पालन जरूरी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





