छत्तीसगढ़

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला केस, बच्ची चपेट में आई

jantaserishta.com
23 Aug 2026 12:44 PM IST
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला केस, बच्ची चपेट में आई
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
भिलाई नगर: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र की एक 2 साल 11 माह की बच्ची में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का फिलहाल निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज ने बताया कि बच्ची को दो दिन पहले तेज बुखार और फ्लू के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका के आधार पर जब आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्ची के घर पहुंची और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। संपर्क में आए लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है ताकि संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सके।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चे स्वाइन फ्लू के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। यह वायरस छींकने, खांसने या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।
अचानक तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर व सिर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ इसके लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में मौसम में बदलाव मान कर इलाज में देरी न करें। बच्चों में सांस लेने में दिक्कत या लगातार बुखार रहने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story