छत्तीसगढ़

कंडक्टर चोरी का पहला मामला, दो युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 May 2025 8:52 AM IST
कंडक्टर चोरी का पहला मामला, दो युवक गिरफ्तार
x
छग

दुर्ग। कंडक्टर चोरी करते दो युवकों को बिजली कंपनी के कर्मियों ने धर दबोचा। इसके बाद दोनों को पुलगांव पुलिस के हवाले किया गया। जहां दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। बिजली कंपनी के अधिकारियों को मुताबिक अब तक ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी के मामले सामने आते रहे हैं। कंडक्टर चोरी का यह पहला मामला है।

नगपुरा इलाके के एई अविनाश दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम तेज हवा और पानी से इलाके के कई हिस्से में पोल गिरने की घटना हुई। जिसमें नगपुरा और पीपरछेड़ी सीमा से लगा इलाका भी शामिल है। शनिवार को मेंटेनेंस के लिए बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि दो युवक कंडक्टर को काट-काटकर टुकड़े कर रहे थे।

कर्मियों को देखते ही वे भागने लगे जिन्हें कर्मियों ने दौड़ा कर पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम सोनू दीवान और दूसरे ने देवशरण नेताम बताया। दोनों युवक पीपरछेड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस कर्मी और उनकी क्राइम ब्रांच की टीम भी ऑयल चोरी करने वालों को पकड़ने में लगी हुई थी।

Next Story
null