छत्तीसगढ़

2 घंटे के भीतर 151 ड्राइवरों पर FIR दर्ज, नशे में मिले

Nil dhankar
19 April 2026 1:46 PM IST
2 घंटे के भीतर 151 ड्राइवरों पर FIR दर्ज, नशे में मिले
x

रायपुर। कल 18 अप्रैल 2026 की रात को रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के 9 स्थानों पर दो घंटे के भीतर 151 चालकों पर मामला दर्ज किया, इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया। शराब पीकर गाड़ी चलाने पर जीरो टॉलरेंस 2026 में एमव्ही एक्ट धारा 185 (शराब के नशे में वाहन चलाना) में कुल मामले 2456 तक पहुंच गए हैं, जो रायपुर जिले के इतिहास में किसी वर्ष भर में किए गये कुल कार्यवाही से कहीं अधिक हैं।

रिकार्ड तोड़ कार्यवाही: 11 अप्रैल की रात 11 बजे से 1 बजे तक मात्र दो घण्टे की कार्यवाही में 151 शराबी वाहन चालक पकड़े गये।

उद्देश्य: पुलिस के द्वारा ऐसी कार्यवाही का लक्ष्य कतई भी जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है।

सुरक्षा सलाह: पुलिस सभी नागरिकों से आग्रह करती है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो कैब का उपयोग करें या अन्य वाहन चालक की सहायता लें। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Next Story