छत्तीसगढ़

रौब झाड़ने कर दी फायरिंग, हड़कंप मचते ही एक गिरफ्तार

Nilmani Pal
7 July 2022 9:02 AM GMT
रौब झाड़ने कर दी फायरिंग, हड़कंप मचते ही एक गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। राजकिशोर नगर चौक में एक युवक ने लोगों पर रौब झाड़ने के लिए फायरिंग कर दी। किसी ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना पर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। आनन-फानन में जवान मौके पर पहुंचे। तब तक युवक वहां से फरार हो गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे एक देसी पिस्टल और कारतूस के खोखे जब्त किया गया है। पुलिस की टीम युवक से पिस्टल के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम अवैध रूप से शराब बेचने वालों की जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच पता चला कि एक युवक राजकिशोर नगर चौक में फायरिंग कर रहा है। जवानों ने इसकी जानकारी पुलिस के अधिकारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को दी। फायरिंग की सूचना पर एसीसीयू के जवान और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक फायरिंग करने वाला युवक वहां से फरार हो गया था। जवानों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान की। इसके बाद राजकिशोर नगर में घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में वह जवानों को गुमराह कर रहा था। कड़ाई करने पर उसने फायरिंग करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने युवक के कब्जे से एक देसी पिस्टल और कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। युवक को हिरासत में लेकर पिस्टल के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि शहर में और भी पिस्टल मिल सकते हैं। युवक से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।


Next Story