छत्तीसगढ़

थाने के पास गोलीकांड, कांग्रेस नेता की हुई हत्या

Nil dhankar
14 Dec 2022 4:54 PM IST
थाने के पास गोलीकांड, कांग्रेस नेता की हुई हत्या
x

बिलासपुर। बिलासपुर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं. एक कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मौत की नींद सुलाकर बदमाश रफूचक्कर हो गए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता और महामंत्री को गोली मारकर हत्या की गई है. ये सकरी की वारदात है. खूनी खेल से इलाका दहशत में है. सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस महामंत्री की हत्या की गई है. जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री की गाड़ी में ग़ोली चली है. कांग्रेस नेता के सिर में गोली मारी गई है. सकरी थाना के करीब ग़ोलीबारी हुई है. कांग्रेस नेता की मौके पर मौत हो गई है.मृतक युवक की पहचान कुदुदंड निवासी और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी के तौर पर हुई है।


यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story