छत्तीसगढ़

आग की चपेट में पटाखा गोदाम, इलाके में हड़कंप की स्थिति

Nilmani Pal
24 Sept 2024 1:11 PM IST
आग की चपेट में पटाखा गोदाम, इलाके में हड़कंप की स्थिति
x
छग

बिलासपुर bilaspur news। बिलासपुर शहर में पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई है। शहर के जगमल चौक में आग के बाद लगातार विस्फोट की आवाज गूंज रही है। शहर के बी में है जगमाल चौक जहां पर पटाखे की गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया है। fireworks warehouse

मिली जानकारी के मुताबिक, आग बुझाने के लिए दमकल की टीम पहुंच गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आसपास के रहवासियों ने घटनास्थल से दूरी बना ली है। आस-पास के घरों को पुलिस ने खाली करा लिया है। आग बुझाने का काम लगातार जारी है। धुंए का भारी गुबार गोदाम के बाहर निकल रहा है।

पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए तोरवा चौक से जगमल चौक वाली सड़क को ब्लॉक कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिस और एसडीएफआर की टीम के सदस्य मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, बच्चों के पॉप पटाखे की पेटी को पटकने से गोदाम में आग लगी है।

Next Story