
x
महासमुंद। जिले में लाखों रुपए का पटाखा पुलिस ने जब्त किया है. मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर लगातार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एक बोलेरो पिकअप वाहन से करीब 9,56,160 रुपए का 49 कार्टन्स से भरा अवैध फटाका जब्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
15 लाखका कबाड़ी सामान जब्त
वही सरायपाली पुलिस ने ओडिशा से रायपुर की तरफ जा रहे संदिग्ध ट्रक से 15 लाख रुपए का 28,360 किलो कबाड़ी सामान जब्त किया। NH-53 कुटेला ओवरब्रिज के पास आरोपी ट्रक चालक को रोककर पूछताछ कर कार्रवाई की गई। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है।
Next Story





