छत्तीसगढ़

दुपहिया वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक

Nilmani Pal
6 April 2022 3:39 PM IST
दुपहिया वाहन में लगी आग, बाल-बाल बचा युवक
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। बिलासपुर जिले से दुपहिया वाहन में आगजनी की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक घटना वेयर हाउस चौक के पास की है. बताया जा रहा है कि वाहन मालिक खुद आग बुझाने की मशक्कत करता रहा. फ़िलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. आग की लपटों में पूरा वाहन जलकर नष्ट हो गया.

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि बाइक में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई है. पुलिस जांच में जुट गई है.

Next Story