छत्तीसगढ़

चलती ट्रक के टायर में लगी आग, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा

Nil dhankar
2 Aug 2022 2:17 PM IST
चलती ट्रक के टायर में लगी आग, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला बड़ा हादसा
x

केशकाल। कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे 30 पर केशकाल के समीप सिंगनपुर में चलती ट्रक में आग लगी गई। ड्राइवर की सूझ-बूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे खड़ा कर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह-सुबह नेशनल हाइवे 30 पर चलती ट्रक के पिछले एक टायर में आग लग गई थी। जिसे ड्राइवर ने अचानक देखा और ग्राम सिंगनपुर में वाहन को किनारे खड़ा किया तब तक आग की लपटे पिछले कई टायरों में तेजी से फैलने लगी थीं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने में ड्राइवर की मदद की। लेकिन तब तक ट्रक के पिछले टायर जल चुके थे। जिस ट्रक में आग लगी उसका नंबर CG 21 f 8996 है। वह रायपुर से सरिया भरकर नारायणपुर जा रहा था। मामला केशकाल थाना क्षेत्र सिंगनपुर का है।


Next Story