छत्तीसगढ़

स्टाल में लगी आग, आरपीएफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Nil dhankar
30 Jan 2022 4:42 PM IST
स्टाल में लगी आग, आरपीएफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा
x

बिलासपुर। जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक तीन के बाजू में स्थित बहुद्देश्यीय स्टाल में रखी फ्रिज में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए स्टाल के कर्मचारी व यात्रियों में हड़कंप मच गया। पर स्टाल कर्मी व आरपीएफ की तत्परता से तत्काल काबू कर लिया गया। यदि थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह 7:30 बजे के लगभग की है। यह बुक स्टाल हुआ करता था। पर यह बहुउद्देश्यीय स्टाल में तब्दील हो चुका है। यहां खाने- पीने के सामान के अलावा बुक आदि भी रखे हुए हैं। यहां के कर्मचारी रोज की तरह स्टाल में यात्रियों को सामान बेच रहे थे। सुबह यात्रियों की भीड़ भी रहती है। स्थिति सामान्य ही थी कि अचानक स्टाल के फ्रिज में शार्ट सर्किट से आग लग गई।


Next Story