छत्तीसगढ़

सरकारी गोदाम में लगी आग, 25 हज़ार बारदाने जले

Nil dhankar
3 Nov 2022 9:24 AM IST
सरकारी गोदाम में लगी आग, 25 हज़ार बारदाने जले
x
छग

भिलाई । राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरु हो गई है। प्रदेश के किसानों के चेहरे में रौनक लौट आई है। इसी बीच एक बुरी खबर निकल कर सामने आई है। भिलाई के सहकारी समिति सोरम गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके कारण गोदम में मौजूद 25 हज़ार बारदाने जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगड़े की टीम मौके पर पहुंची और 4 घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह पूरा मामला पाटन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story