छत्तीसगढ़

नीलगिरी पेड़ों में लगी आग, पिथौरा के पास की घटना

Nilmani Pal
15 Feb 2026 5:06 PM IST
नीलगिरी पेड़ों में लगी आग, पिथौरा के पास की घटना
x

पिथौरा। पिथौरा से लगभग 10 किलोमीटर दूर देवपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बया मंडी के समीप स्थित नीलगिरि प्लांटेशन क्षेत्र में आज सुबह आग लगने की सूचना मिली। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सुबह धान मंडी और शराब दुकान के पास स्थित प्लांटेशन क्षेत्र से धुआँ और आग की लपटें उठती देखी गईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना देवपुर रेंजर को दी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि आग बुझ जाएगी। मीडिया द्वारा संपर्क किए जाने पर देवपुर रेंजर ने बताया कि आग बुझाने के लिए स्टाफ भेजा गया है। आग पर काबू पाने की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी प्रतीक्षित है।

उल्लेखनीय है कि 13 फरवरी को देवपुर नेचर कैंप में वन अग्नि सुरक्षा एवं प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई थी। यह आयोजन बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा किया गया था।

कार्यशाला वनमंडल अधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देश और उपस्थिति में आयोजित हुई। इसमें ग्रामीणों, वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा वन अमले की सहभागिता रही। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 15 फरवरी से 15 जून तक चलने वाले अग्नि सीजन 2026 में आग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है तथा जनभागीदारी पर जोर दिया गया है।


Next Story