छत्तीसगढ़

आग से निपटने CSEB यार्ड में मॉकड्रिल

Nilmani Pal
3 April 2025 2:47 PM IST
आग से निपटने CSEB यार्ड में मॉकड्रिल
x

दुर्ग। CSEB यार्ड में आग के बाद अब अग्निशमन विभाग ने भिलाई-3 CSEB के सब स्टेशन ट्रांसफॉर्मर यार्ड में आग लगाकर अपनी क्षमताओं का डेमो दिया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव और तकनीक का प्रदर्शन कर मानक समय में आग पर काबू पा लिया।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर, मीटर यार्ड, ट्रांसफॉर्मर के ऑयल पर आग लगाकर उसे बुझाने का डेमो प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह, CSEB के इंजीनियर अखिलेश गजपाल ने डेमो प्रदर्शन की बारीकियों को देखा और उसे निखारने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को अग्निशमन प्रशिक्षण डेमो के जरिए सीएसबी में किस तरह से आग कंट्रोल किया जाता है, इसके बारे में बताया। साथ ही डेमो प्रदर्शन में खुद शामिल होकर आग बुझाने का तरीका और काम करने की बारीकियों को बताया।

नागेंद्र कुमार सिंह ने एसडीआरएफ फायर के जवानों को निर्देश दिए हैं कि, उन्हें किसी रेस्क्यू से पहले किन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखना चाहिए। रेस्क्यू के दौरान किसी तरह से अपनी सुरक्षा करते हुए कम समय में बिना बड़ी क्षति के टास्क को पूरा करना चाहिए।

Next Story