छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप के पास लगी आग, दमकल कर्मियों से मदद से टला बड़ा हादसा

Nil dhankar
14 May 2022 5:12 PM IST
पेट्रोल पंप के पास लगी आग, दमकल कर्मियों से मदद से टला बड़ा हादसा
x

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम के वेस्ट मटेरियल में आग गई। यदि समय पर दमकल कर्मी पहुंच कर आग पर काबू नहीं पाते तो आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती। इससे जान माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें शनिवार सुबह 10 बजे के करीब भिलाई तीन इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचने मिलते ही फायर कंट्रोल रूम से दमकल वाहन इंडस्ट्रियल एरिया के लिए रवाना हुए। इधर भिलाई तीन पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पाया कि भारत पेट्रोलियम के रखे वेस्ट मटेरियल में भीषण आग लगी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड से पानी और फोम की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया। कई घंटों की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि यदि आग पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Next Story