छत्तीसगढ़

मेडिकल इंस्टीट्यूट के पास लगी आग, मचा हड़कंप

Nil dhankar
1 April 2022 5:38 PM IST
मेडिकल इंस्टीट्यूट के पास लगी आग, मचा हड़कंप
x
छग

कोरबा। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इस तरह जगंलो में आग लगने से मुसीबत बढ़ती जा रही है और नुकसान भी हो रहे है। कोरबा में सृष्टि मेडिकल इंस्टीट्यूट के आस-पास झाड़ियों में आग लग गई। उस आग को बुझाने के लिए दो दमकलों का सहारा लेना पड़ा, तब कहि जाकर बुझाई जा सकी।

मिली, जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर क्षेत्र में खरपतवार में आग लगा दी थी। लोगों को लगा कि कुछ देर के बाद सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन मौके पर लगी आग आगे बढ़ते हुए सृष्टि मेडिकल इंस्टिट्यूट के नजदीक आ गई। यहां की झाड़ियां आग की चपेट में आने के साथ धू-धू कर जलने लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर किसी तरह काबू पाया।


Next Story