छत्तीसगढ़
ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर
Nil dhankar
22 Nov 2022 3:17 PM IST

x
बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शिवांगी ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग (fire in shivangi oil factory) लग गई है. दमकल की कई टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. सिरगिट्टी के सेक्टर बी 18, 19, 32, 33 में संतोष सिंघानिया का शिवांगी ऑयल मिल है. जहां डमरु ब्रांड का राइस ब्रान खाद्य तेल तैयार किया जाता है.
मंगलवार दोपहर में स्टोर से आग लगने की शुरुआत हुई. उस वक्त कर्मचारी खाना खा रहे थे. किसी को कुछ समझ आता इससे पहले ही आग ने विशाल रूप ले लिया. तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी गई. पानी के सहारे तेल को बुझाना हमेशा से ही मुश्किल काम रहा है. इसलिए दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है.
Next Story





