छत्तीसगढ़

घर में रात 12 बजे लगी आग, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया गया आर्थिक मदद

Nil dhankar
17 April 2026 10:45 AM IST
घर में रात 12 बजे लगी आग, पीड़ित परिवार को तत्काल पहुंचाया गया आर्थिक मदद
x
छग

बलौदाबाजार। सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा के एक मकान में गुरुवार को करीब 12 बजे आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर प्रशासन क़ी टीम द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन इस आगजनी में मकान जल गया। मकान क्षति का आकलन कर 6 घण्टे के भीतर ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि 1लाख 20 हजार का चेक एसडीएम अतुल शेट्टे ने दामाखेड़ा जाकर सौंपा।

एसडीएम ने बताया किदामाखेड़ा निवासी हीरालाल वर्मा पिता शत्रुघन वर्मा के मकान में आग लगने क़ी सूचना पर नगर पालिका सिमगा एवं अपोलो कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया।आगजनी से मकान एवं घरेलू सामान कपड़े बर्तन जल गए।

तत्काल कार्यवाही करते हुए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत आर्थिक सहायता का प्रकरण बनाकर एवं पटवारी से प्रतिवेदन लेकर 1.20 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए ग्राम दामाखेड़ा जा कर चेक के माध्यम से प्रदाय की गई । उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के अस्थाई रुकने की व्यवस्था अटल समरसता भवन में की गई है।

Next Story