छत्तीसगढ़

फेमस बेकरी सेंटर में लगी आग, जलकर राख हो गया सारा सामान

Nil dhankar
24 Nov 2022 12:25 PM IST
फेमस बेकरी सेंटर में लगी आग, जलकर राख हो गया सारा सामान
x

दुर्ग। भिलाई में पॉस इलाके स्मृति नगर स्थित एक फेमस बेकरी में गुरुवार तड़के आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझी बेकरी का लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें गुरुवार सुबह 3.28 बजे सूचना मिली थी कि स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के एक होटल में आग लगी है। सूचना मिलते ही दमकल वाहन को टीम के साथ रवाना किया गया। वहां पहुंचकर देखा कि जायका बेकरी में आग लगी है। काफी बढ़ चुकी थी। दमकल कर्मियों ने फोम और पानी की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचते तक आग पूरी तरह से बेकरी में फैल चुकी थी। इससे उसके अंदर रखा सारा सामान जल गया था। कई घंटों की मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story