छत्तीसगढ़

टॉकीज में लगी आग, बस स्टैंड के पास की घटना

Nil dhankar
30 Sept 2023 12:46 PM IST
टॉकीज में लगी आग, बस स्टैंड के पास की घटना
x
छग

गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा रोड पर पुराना बस स्टैंड मेन रोड पर लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. इसी दौरान अन्नपूर्णा थिएटर से आग की लपटें और धुआं दिखाई देने लगा. टॉकिज रिहायशी इलाके में है जिससे लोग इस घटना को देखकर हैरान परेशान हो गए. लोगों ने इसकी सूचना सिनेमा हॉल संचालक को दी.

टॉकिज संचालक मौके पर पहुंचा. संचालक और वहां मौजूद लोगों ने देखा कि टॉकिज के अंदर आग लग गई है. जो काफी तेजी से फैल रही थी. फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन कर आग लगने के बारे में बताया गया. जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती वहां रहने वाले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. सिनेमा हॉल में आग लगने की खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन इस दौरान थियेटर के अंदर रखा काफी सारा प्लास्टिक का सामान जल गया. बताया जा रहा है कि लगभग लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो चुका था.


Next Story