छत्तीसगढ़

बारदाना गोदाम में रात 1 बजे लगी आग, दमकल की 2 वाहन ने पाया आग पर काबू

Nil dhankar
30 May 2023 11:28 AM IST
बारदाना गोदाम में रात 1 बजे लगी आग, दमकल की 2 वाहन ने पाया आग पर काबू
x
छग

कोरबा। जिले के सीतामढ़ी गांव स्थित बारदाना के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग लगने की खबर फैलते ही बस्ती वासियों की भीड़ लग गई. घटनास्थल पर नगर सेना की दो दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. आगजनी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने का कारण अज्ञात है.

सीतामढ़ी गांव के बोरे के गोदाम में देर रात लगभग 1:00 बजे अचानक आग लग गई. आग लगाने की सूचना डायल 112, दमकल विभाग और कोतवाली पुलिस को दी गई. गोदाम में लगी आग की लपटे धीरे-धीरे विशाल रूप ले ली. इस घटना में गोदाम में रखे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए. वहीं घटना स्थल पर पहुंची नगर सेना की दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी है. फिलहल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.


Next Story