छत्तीसगढ़

किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, व्यापारी को हुआ भारी नुकसान

Nilmani Pal
2 Aug 2022 12:49 PM IST
किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, व्यापारी को हुआ भारी नुकसान
x

कोरबा। किराना दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। ये घटना जिले के कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र के कारखाना एरिया में स्थित संतोषी किराना दुकान की है। जहां के एक गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोग कुछ समझ पाते कि क्या, कब और कैसे हुए तब तक आग इतनी फैल गई गोदाम के बाहर धुआं ही धुआं हो गया। दुकान में आग कैसे लगी ये बात अभी साफ नहीं हो पाई है। घटना देर रात की बताई जा रही है।

कटघोरा कारखाना इलाके में संतोषी किराना नाम की एक दुकान है, दुकान के कुछ दूर में ही गोदाम है। ये घटना देर रात की बताई जा रही है। गोदाम में राशन सामान के अलावा चिप्स प्लास्टिक के सामान रखा हुआ था। जिसके चलते आग ने विशाल रूप ले लिया।


Next Story