छत्तीसगढ़
गौरेला वन परिक्षेत्र में लगी आग, बुझाने का प्रयास जारी
Nilmani Pal
21 April 2023 12:19 PM IST

x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल के दूर दराज के जंगल आग की चपेट में है. आग लगने की खबर लगातार जाने के बाद वन विभाग अलर्ट हुआ है. गौरेला वन परिक्षेत्र के अंतिम छोर सोनमुड़ा, माई का मंडप और केवची के जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
जंगलों में आग लगने से पेड़ो और जंगली जानवरों को नुकसान पहुंचता है. साथ ही प्राकृतिक संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है. फिलहाल विभाग के कर्मचारी रात दिन इन जंगलों में लगी आग को बुझाने में लगे हुए हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





