छत्तीसगढ़

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, कई लोग फंसे होने की खबर

Nil dhankar
19 Jun 2023 2:39 PM IST
कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, कई लोग फंसे होने की खबर
x
छग

कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर में भयानक आग लग गई है. जहां बैंक, इलेक्ट्रॉनिक, स्टेशनरी समेत एक दर्जन दुकानों में भीषण आग लगी है. वहीं बैंक एलआईसी ऑफिस समेत ऊपर के कांप्लेक्स में कई लोगों के अंदर फंसे होने की जानकारी है. जिन्हें बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है.

बता दें कि, कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चौक के समीप स्थित कमर्शियल कांप्लेक्स में भीषण आग लगी है. घटना के वक्त कॉम्पलेक्स में कई लोग फंसे हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है. वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने वाली दुकानों में बैंक और एलआईसी का ऑफिस भी शामिल है. आग पर काबू पाने का प्रयास दमकल की टीम कर रही है. मौका-ए-वारदात पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है. पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहे हैं.


Next Story