छत्तीसगढ़
गैस गोदाम के पीछे मकान में लगी आग, दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
Shantanu Roy
4 July 2025 11:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गैस गोदाम के पीछे एक मकान में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में घर का एक बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया।
हालांकि दमकल की गाड़ियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ी जनहानि या कोई बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य वजह से। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Tagsरायपुर आगडीडी नगर फायरमकान में आगदमकल कार्रवाईगैस गोदाम आगरायपुर ब्रेकिंग न्यूज़fire in house RaipurDD Nagar fireRaipur fire incidentgas godown house fireछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





