छत्तीसगढ़

आधी रात बैंक में लगी आग, AC ऑन रहने से हुई घटना

Nil dhankar
26 Jun 2024 8:38 AM IST
आधी रात बैंक में लगी आग, AC ऑन रहने से हुई घटना
x
छग

कोरबा Korba। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक SBI Bank में देर रात भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना एसबीआई कर्मी SBI Employee की लापरवाही से हुई है.

chhattisgarh news दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा कार्यालय में आग लग गई. आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए. सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया. इस आगजनी के पीछे एसबीआई कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है. बैंक में काम के बाद कर्मचारी एसी बंद करना भूल गया था. जिससे बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई. इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है.

Next Story