छत्तीसगढ़

ग्रामीण सहकारी बैंक में लगी आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक

Nil dhankar
1 Jun 2026 4:12 PM IST
ग्रामीण सहकारी बैंक में लगी आग, दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक
x
छग

रायगढ़। जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में रविवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. देखते ही देखते आग ने पूरे बैंक को अपनी चपेट में ले लिया. बैंक किराए के एक मकान में संचालित हो रहा था. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया. हालांकि बैंक दफ्तर में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर जलकर खाक हो गए हैं. फिलहाल आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

जानकारी के मुताबिक, घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है. बीती रात करीब 9:30 बजे बैंक परिसर से धुआं निकलता दिखाई दिया. बैंक जिस भवन में संचालित हो रहा था, उसके ऊपरी हिस्से में मकान मालिक मनोज प्रधान का परिवार और अन्य किरायेदार रहते हैं. धुआं देखते ही परिजनों ने तत्काल बैंक प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही बैंक प्रबंधक कुणाल कुमार ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने आग पर काबू पा लिया. हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचा, तब तक आग बैंक के अधिकांश हिस्से को जल चुका था.

Next Story