छत्तीसगढ़

कबाड़ी दुकान में आगजनी की घटना, लाखों का सामान जलकर खाक

Nilmani Pal
20 April 2026 10:36 AM IST
कबाड़ी दुकान में आगजनी की घटना, लाखों का सामान जलकर खाक
x
छग

मुंगेली। बिलासपुर संभाग के लोरमी में झझुपुरी रोड स्थित कबाड़ी दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लगने की घटना हुई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. काले धुंए के गुब्बार आसमान में दिखाए देने लगे. घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ी दुकान में आग लगी है. यहां से एसडीएम और तहसील कार्यालय नजदीक है. घटना से इलाके के रहवासियों में हड़कंप मच गया.

वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले लोगों का कहना है कि जब आग लगी, तब उन्होंने बार-बार फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन नंबरों पर फोन लगाया, लेकिन घंटों तक किसी ने फोन नहीं उठाया गया. इसके बाद स्थानियों ने ही मोर्चा संभाला। कोई हैंडपंप से पानी भर रहा था, तो कोई अपने घरों के नलों से बाल्टियां भरकर आग बुझाने की कोशिश कर रहा था। पूरी रात लोग आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करते रहे. लेकिन आग इतनी भयावह थी कि सब कुछ स्वाहा हो गया। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जाएगी.

Next Story