
x
देखें वीडियो.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफरा-तफरी मच गई, जब महापौर अलका बाघमार की गाड़ी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि, महापौर के गाड़ी से उतरते ही वाहन धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें उठती देख मौके पर हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि महापौर अलका बाघमार समय रहते गाड़ी से उतर गईं और इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। फिलहाल, गाड़ी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





