छत्तीसगढ़
सेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में लगी आग, अफरा तफरी का माहौल
jantaserishta.com
31 March 2024 12:34 AM IST

x
सीजी न्यूज़
कोरबा: पावर हाउस रोड में स्थित सेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर घटना स्तर पर दमकल पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जब तक आग को बुझाने का प्रयास करते आग पूरे मकान में फैल चुकी थी।
आनन-फानन में कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी गई। होमगार्ड और सीएसईबी की दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के ऊपरी तल में लगे आग पर काबू पाने के लिए वहां तक पहुंचने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दरअसल मकान के अंदर पिछली हिस्से पर आग की लपटें आ रही थी और कोई दूसरा रास्ता वहां तक पहुंचने के लिए नहीं था। इसलिए सिटी सेंटर माल के गेट की ओर से दमकल की गाड़ी को अंदर ले जाना पड़ा और मकान के दरवाजा को दमकल कर्मियों ने तोडा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस बीच आग से बचे सामानों को बाहर निकाला गया। इस मामले में किराएदार जावेद अख्तर ने जानकारी देते बताया कि घर के लोग सो रहे थे। अचानक सुबह-सुबह रूम में धुआं भर गया तब उनकी आंख खुली तो देखा किचन से आग की लपटे आ रही थी। जिसे देखते हुए तुरंत मकान के बाहर निकले और कंट्रोल रूम पुलिस और होमगार्ड के दमकल को सूचना दी और दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। घटना में काफी सामान जल गया।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़कोरबाकोरबा न्यूज़सेंट्रल बैंकसेंट्रल बैंक के बिल्डिंग में लगी आगअफरा तफरी का माहौलCG NewsChhattisgarhKorbaKorba NewsCentral BankFire breaks out in Central Bank buildingatmosphere of chaos
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





