छत्तीसगढ़

ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में लगी आग, घंटो तक बिजली ठप होने से लोग हलाकान

Nilmani Pal
21 May 2026 10:27 AM IST
ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में लगी आग, घंटो तक बिजली ठप होने से लोग हलाकान
x

बिलासपुर। मंगला स्थित महामाया पार्क में 17 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। मंगलवार की रात पार्क के मुख्य द्वार के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे केबल में आ लग गई। आग इतनी तेजी से फैलती गई कि देखते ही देखते पूरा केबल जलकर खाक हो गया। आग की लपटों की चपेट में आने से कट आउट बाक्स, ग्रीफ भी जल गया। उपभोक्ताओं ने घटना की जानकारी दी। लेकिन, केबल जलने के कारण रात में सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। बुधवार की दोपहर तीन बजे मरम्मत का काम पूरा हुआ, तब जाकर आपूर्ति शुरू हुई और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

ट्रांसफार्मर के नीचे केबल का मकड़जाल बना हुआ है। यह समस्या किसी एक जगह के ट्रांसफार्मर की नहीं है बल्कि हर जगह यही स्थिति है। इसे बिजली कंपनी कभी व्यवस्थित नहीं करती और मानिटरिंग होती है, जबकि उपभोक्ता इसे लेकर अक्सर शिकायत करते हैं। यही अव्यवस्था पर सप्लाई में बाधा डाल रही है।

महामाया पार्क के सामने भी यही हुआ। जरा सी चिंगारी उठी और एक केबल को चपेट में ली। इसके बाद यह बड़ा रूप ले लिया। हालांकि जब आग भड़कने लगी, तब कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी को सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन, हमेशा की तरह उनकी शिकायत दर्ज नहीं हुई। इधर आग भभकती गई।

Next Story