छत्तीसगढ़

अशोक नगर में खड़ी ऑटो में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर

Nilmani Pal
17 March 2022 1:17 PM GMT
अशोक नगर में खड़ी ऑटो में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। अशोक नगर में बदमाशों ने मकान के सामने खड़े आटो में आग लगा दी। रात दो बजे पड़ोसियों ने आटो को जलता देख पड़ोसियों ने किसी तरह आग को बुझाया। तब तक आटो पूरी तरह से जल गया था। आटो चालक ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है।

इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर बदमाशों की तलाश रही है। सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर अटल आवास में रहने वाले कन्हैया दुबे आटो चलाते हैं। बुधवार की रात वे शहर में आटो चलाने के बाद अपने घर लौटे। रात आठ बजे वे मकान के सामने आटो खड़ा कर अंदर चले गए।

परिवार के साथ खाना खाकर वे सोने चले गए। रात दो बजे के आसपास पड़ोस में रहने वाली पूर्णिमा यादव और सरला मराठा ने उनके दरवाजे को खटखटाया। पड़ोसियों के आवाज देने पर वे मकान से बाहर निकले। पड़ोसियों ने बताया कि उनकी आटो में किसी ने आग लगा दी है।
इस पर वे अपनी पत्न तनुजा के साथ मिलकर आग को बुझाने लगे। पड़ोसियों की मदद से उन्होंने आग को बुझा लिया। इस बीच आटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। पीड़ित आटो चालक ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
घर के बाहर खड़े वाहनों को बना रहे निशाना
शहर में घर के बाहर खड़े वाहनों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों सरकंडा क्षेत्र के विजयापुर में रहने वाले युवक की बाइक को चोर ले गए। चोरों ने उनकी बाइक को आयुर्वेद अस्पताल के पास ले जाकर आग लगा दी। इसी तरह बंधवापारा और चिंगराजपारा में भी बदमाशों ने वाहनों में आगजनी की थी। तीनों मामलों में पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा तिफरा में भी बदमाशों ने मकान के सामने खड़े आटो में आग लगा दी थी। इसकी शिकायत भी सिरगिट्टी थाने में दर्ज है। इन मामलों में आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story