छत्तीसगढ़

नवा रायपुर के जनजातीय संग्रहालय में लगी आग

Nilmani Pal
14 May 2026 9:47 AM IST
नवा रायपुर के जनजातीय संग्रहालय में लगी आग
x

रायपुर। जनजातिय संग्रहालय के निर्माण में उपयोग किए गए सामान उपकरणों की क्वालिटी की कल पोल खुल गई। करोड़ों की लागत से नवा रायपुर में बने पूर्णतः वातानुकूलित संग्रहालय में कल आग लग गई। यह आग, संग्रहालय के छत पर लगे एसी के आउटर मशीन में लगी।

यह आग विस्फोट के साथ लगी। धुएं के साथ आग तेज थी। गनीमत रही कि आग पास के अन्य आउटर मशीनों में नहीं लगी। जो आपस में इंटर कनेक्ट हैं। इसी तरह से आग एसी के पाइप लाइन या बिजली कनेक्शन के जरिए नीचे संग्रहालय तक भी नहीं पहुंची।

संग्रहालय कर्मचारियों ने बताया कि आग बुझाने नवा रायपुर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई थी। जिसे आग बुझाने डेढ़ घंटे मिनट लग ग‌ए। बता दें कि इस संग्रहालय का उद्घाटन छह माह पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्योत्सव के मौके पर किया था।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिये jantaserishta . com पर।

Next Story