
x
रायपुर। राजधानी के बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बैंक परिसर के अंदर से उठी और कुछ ही समय में धुआं फैल गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली कराया गया ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। घटना की वजह AC में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक सामने नहीं आई है। घटना गोलबाज़ार थाना क्षेत्र की है।
Next Story





