छत्तीसगढ़

FIR दर्ज, अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर कसा कानून का शिकंजा

jantaserishta.com
8 Aug 2025 11:55 AM IST
FIR दर्ज, अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर कसा कानून का शिकंजा
x
रायपुरः पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल परिसर के मुलाकात कक्षा में जबरन प्रवेश की वजह से उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर पर जेल कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगा है।
दरअसल, बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गए थे। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अगले 3 महीने के लिए बैन कर दिया। जेल अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा है कि शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय जेल अधिकारियों के रोके जाने के बावजूद जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में घुस गए। इस दौरान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल संचालन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान को सौंपी गई थी। जांच में पुष्टि हुई कि शोएब ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके आधार पर जेल नियमावली के नियम 690 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन माह तक सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं अब शोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story