छत्तीसगढ़

कांग्रेस शहर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज, थाने में किया गाली गलौज

Nil dhankar
29 Oct 2021 3:09 PM IST
कांग्रेस शहर कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज, थाने में किया गाली गलौज
x

बिलासपुर। बिलासपुर से एक बार फिर कांग्रेस नेता की दबंगई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता अकबर खान थाने में बैठकर गाली गलौज कर रहे हैं। अकबर खान मोबाइल पर गाली गलौज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अकबर खान शहर विधायक और पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष के नाम से गाली-गलौज कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अकबर खान कांग्रेस शहर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष हैं। अकबर खान का थाने में बैठकर गाली-गलौज करते वीडियो वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद जिला एसपी ने दो हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ दिए जांच और FIR के निर्देश दिए हैं।

Next Story