छत्तीसगढ़
जान से मारने की धमकी देने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर FIR दर्ज
Nil dhankar
11 Jun 2022 12:38 PM IST

x
बिलासपुर। मुंगेली जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सोनू चंद्राकर के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। सोनू चंद्राकर पर निजी भूमि में अवैध रूप से ड्रिलिंग ब्लास्टिंग कर चूना पत्थर उत्खनन और गाली-गलौच करने का लगाया आरोप है। वहीं बता दें कि 2018 में सोनू चंद्राकर लोरमी से कांग्रेस की टिकिट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके है।
मामले में पीड़ित राजेन्द्र खुसरो ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने पीड़ित आपरेटर को धमकी में कहा तुमको और तुम्हारे सेठ को जान से मारकर टांगे काट दूंगा। मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का ग्राम दर्री स्थित लैंडमार्क गिट्टी खदान का है।
Next Story





