छत्तीसगढ़
पांचवीं के छात्र को डराकर पैसे लेने का आरोप, मां-बेटे के खिलाफ FIR
jantaserishta.com
15 Sept 2026 8:47 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में नाबालिग से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का डर दिखाकर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परफ्यूम बेचने के नाम पर नाबालिग छात्र से करीब 1 लाख 77 हजार रुपये की वसूली की गई। इस मामले में एक नाबालिग और उसकी मां के खिलाफ खमतराई थाना में FIR दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक, 11 साल के पांचवीं कक्षा के छात्र की पहचान आरोपी नाबालिग से कोचिंग में हुई थी। आरोपी और उसकी मां ने पीड़ित छात्र को परफ्यूम बेचने की बात कहकर पैसे देने के लिए दबाव बनाया। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का डर दिखाया।
डर के चलते पीड़ित छात्र ने 27 जुलाई से घर की अलमारी में रखी नकदी निकालकर आरोपी नाबालिग और उसकी मां को देना शुरू कर दिया। इस तरह अलग-अलग समय में करीब 1 लाख 77 हजार रुपये दिए जाने का आरोप है।
मामले की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर खमतराई पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, रकम के लेन-देन और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





