छत्तीसगढ़

रायपुर बीजेपी MLA पुरंदर मिश्रा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

jantaserishta.com
14 July 2026 11:21 AM IST
रायपुर बीजेपी MLA पुरंदर मिश्रा पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी, युवक के खिलाफ FIR दर्ज
x

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. फेसबुक पोस्ट पर भाजपा विधायक को लेकर युवक ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है. मामले में पार्षद महेश ध्रुव ने थाना पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पार्षद महेश कुमार ध्रुव ने पुलिस में शिकायत दी कि विधायक पुरंदर मिश्रा को लेकर उनके द्वारा किए गए पोस्ट में 10 जुलाई को ललित टांडी ललित के नाम के फेसबुक अकाउंट से अपमानजनक और अभद्र टिपण्णी की गई. इससे विधायक मिश्रा की प्रतिष्ठा और समाज में उनकी छवि धूमि करने का प्रयास किया गया है.
पुलिस ने पार्षद महेश की शिकायत के आधार पर सम्बंधित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. बीएनएस की धारा 296 और 353(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story