छत्तीसगढ़

FIR दर्ज: तेज रिवर्सिंग ट्रक से बड़ा हादसा, सफाईकर्मी महिला को ट्रक ने मारी टक्कर

SHIDDHANT
30 May 2026 7:52 PM IST
FIR दर्ज: तेज रिवर्सिंग ट्रक से बड़ा हादसा, सफाईकर्मी महिला को ट्रक ने मारी टक्कर
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर के भाठागांव स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी एक सफाईकर्मी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी सविता दीप, जो रायपुर जिला न्यायालय परिसर में ठेकेदारी के अंतर्गत सफाई का कार्य करती हैं, 02 मई 2026 को कार्य के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। शिकायत के अनुसार सविता दीप प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 07 बजे न्यायालय परिसर पहुंचकर सफाई कार्य कर रही थीं। सुबह लगभग 08:30 से 09:30 बजे के बीच वे गेट नंबर 01 के सामने सफाई कर रही थीं, तभी ट्रक क्रमांक CG04NH4389 का चालक वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक बिना हॉर्न दिए रिवर्स कर रहा था।

इसी दौरान ट्रक ने पीछे सफाई कर रही सविता दीप को बाईं ओर से टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गईं। हादसे में उनके बाएं पैर और दोनों हाथों में चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें पहले मेकाहारा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया, जहां 02 मई से 08 मई 2026 तक उनका इलाज चला। परिजन के अनुसार घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा और सुना। इलाज पूरा होने के बाद पीड़ित के पति द्वारा थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
Next Story