छत्तीसगढ़

नगर निगम रायपुर के दो कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज, लाखों रूपए गबन करने का आरोप

Admin2
9 March 2021 11:47 AM IST
नगर निगम रायपुर के दो कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज, लाखों रूपए गबन करने का आरोप
x

रायपुर। नगर निगम जोन 3 में वेतन घोटाला करने वाले गंगा सिन्हा और नेहा परवीन सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि बीते दिनों निगम के जोन क्रमांक 3 में 75 लाख रुपए के घोटाले का खुलासा किया था। आरोपी पिछले पांच साल से सैलरी का पैसा अपने परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर रहे थे।

बता दें कि रायपुर नगर निगम के जोन 3 में पदस्थ ग्रेड तीन कर्मचारी और नेहा परविन पर आरोप है कि उन्होंने परिजनों के खाते में निगम के पौन करोड़ रुपए से ज्यादा रकम ट्रांसफर दी। मामले की जांच करवाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि गंगा की पत्नी देवकुमारी सिन्हा, बेटे शुभम सिन्हा और साले अशोक सिन्हा के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर नेहा परवीन की मां और दो बहनों के खातों में 75 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। पिछले पांच साल से गंगा सिन्हा कंप्यूटर आपरेटर नेहा परवीन के साथ मिलकर अतिरिक्त लोगों के नाम पर वेतन निकाल रहा था और उसने इस दौरान लगभग पौन करोड़ रुपए सभी खातों में ट्रांसफर कर दिए हैं।


Next Story